द इंडियन व्यू

72 दिन में जलेगा भोपाल यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा

जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर के संयंत्र में 72 दिन में जलाया जाएगा। राज्य सरकार के हलफनामे पर उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी है। राजधानी स्थित यूनियन कार्बाइड…

Ragwendra P Singh
March 27, 2025
2 min read
72 दिन में जलेगा भोपाल यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा

जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर के संयंत्र में 72 दिन में जलाया जाएगा। राज्य सरकार के हलफनामे पर उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी है।

राजधानी स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र में दो-तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इसके चलते हजारों लोगों की मौत हुई थी। लाखों लोग इसके दुष्प्रभाव का शिकार हुए थे। संयंत्र में बीते चार दशक से जहरीला कचरा जमा था, जिसे उच्च न्यायालय के निर्देश पर पीथमपुर स्थित संयंत्र में नष्ट किया जाना है।

पीथमपुर पहुंचे जहरीले कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले पर गुरुवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई और न्यायालय ने राज्य सरकार को कचरा नष्ट करने के लिए 72 दिन का समय दिया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने बताया है कि पिछली सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। इस पर राज्य सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे में कहा गया है कि कचरे को जलाने में 72 दिन का समय लगेगा। साथ ही यह भी कहा गया कि संयंत्र की क्षमता एक घंटे में 270 किलो अवशिष्ट को नष्ट करने की है। इस पर न्यायालय ने सरकार को 72 दिन का समय दिया है और अगली तारीख 30 जून लगाई है।

अधिवक्ता नागरथ ने आगे बताया कि कुछ लोगों ने कचरा जलाए जाने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन दिया था, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने किसी भी तरह का दखल देने से मना कर दिया। संबंधित जन अपने सुझाव सरकार को दे सकते हैं।

ज्ञात हो कि जहरीले कचरे को उच्च न्यायालय के निर्देश पर बंद कंटेनरों में भोपाल से पीथमपुर तक ले जाया गया था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया, मगर कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रारंभिक तौर पर प्रयोग सफल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…