द इंडियन व्यू

28 साल बाद विश्व कप में लौटी नॉर्वे, हालैंड के दम पर राउंड ऑफ 32 में एंट्री

28 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रही नॉर्वे का सफर शानदार रहा है। नॉर्वे सेनेगल पर जीत के साथ अगले राउंड (राउंड ऑफ 32) में जगह बनाई। लंबे अरसे बाद विश्व कप जैसे बड़े मंच पर लौटना और अगले राउंड में जगह बनाना नॉर्वे के लिए…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
28 साल बाद विश्व कप में लौटी नॉर्वे, हालैंड के दम पर राउंड ऑफ 32 में एंट्री

28 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रही नॉर्वे का सफर शानदार रहा है। नॉर्वे सेनेगल पर जीत के साथ अगले राउंड (राउंड ऑफ 32) में जगह बनाई। लंबे अरसे बाद विश्व कप जैसे बड़े मंच पर लौटना और अगले राउंड में जगह बनाना नॉर्वे के लिए खास है और उन्होंने इसका जश्न भी बेहद खास अंदाज में मनाया।

नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने का जश्न न्यू जर्सी स्टेडियम में पारंपरिक वाइकिंग रो करते और नारे लगाते हुए मनाया। इस जश्न में खिलाड़ियों के अलावा नॉर्वे के फैंस भी शामिल थे।

मैच के बाद नॉर्वे के खिलाड़ी और स्टाफ मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और हजारों फैंस के सामने एकदम सही तालमेल वाले 'वाइकिंग रो' का प्रदर्शन किया। मैच की बात करें तो नॉर्वे के लिए एरलिंग हालैंड एक बार फिर से हीरो बन कर उभरे। हालैंड ने 2 गोल करते हुए नॉर्वे की सेनेगल पर जीत में बड़ी भूमिका निभाई। एक गोल मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने किया।

@nff_landslag

मैच का पहला गोल पहले हाफ में नॉर्वे के मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने 43वें मिनट में किया। इसके बाद दूसरे हाफ में (48वें मिनट) हॉलैंड ने गोल कर नॉर्वे को 2-0 से बढ़त दिला दी।

इसके बाद सेनेगल की तरफ से इस्माइला सार ने 53वें मिनट में गोल किया। हॉलैंड ने 58वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 3-1 से आगे कर दिया। इस्माइला ने सेनेगल के लिए दूसरा गोल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नॉर्वे ने 3-1 की जीत के साथ राउंड 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

हॉलैंड नॉर्वे के इस विश्व कप अभियान में ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। वह दो मैचों में टीम के लिए 4 गोल कर चुके हैं। नॉक आउट स्टेज में भी नॉर्वे को अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।