डॉ. नवनीत सहगल बने चेयरमैन, विराज सागर दास होंगे अध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए) की शनिवार को बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में हुई वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। इसके बाद डॉ. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए) की शनिवार को बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में हुई वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। इसके बाद डॉ. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस) को चेयरमैन, विराज सागर दास को अध्यक्ष व डॉ. सुधर्मा सिंह को सचिव चुना गया जबकि रवींद्र चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए।
डॉ. सुधर्मा सिंह को सचिव व रवींद्र चौहान को चुना गया कोषाध्यक्ष
बैठक की शुरुआत उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव स्व. राजेश सक्सेना तथा कार्यकारिणी सदस्य स्व. अनिल कुमार ध्यानी के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ हुई। सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों के निधन को बैडमिंटन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया गया।
चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। एसोसिएशन के चुनाव में सेवानिवृत्त जिला जज हरिमंगल सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाई, जिन्होंने एसोसिएशन के बायलॉज के अनुरूप पूरी प्रक्रिया कराते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की।
नई कार्यकारिणी के गठन के तहत चेयरमैन, अध्यक्ष, एडवाइजर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एसोसिएट उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर निर्वाचन हुआ।
वार्षिक सामान्य सभा के उपरांत नवगठित कार्यकारिणी परिषद की पहली बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद सदस्यों के सुझावों को मंजूरी दी गई और कार्यवाही समाप्त हुई। गौरतलब है कि इससे पहले डॉ. नवनीत सहगल एसोसिएशन के अध्यक्ष और विराज सागर दास चेयरमैन थे। नई कार्यकारिणी में दोनों के पदों की अदला-बदली हुई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
