द इंडियन व्यू

बैडमिंटन एशिया जूनियर: भारत ने कजाकिस्तान को 2-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

जापान के यात्सुशिरो में खेले गए बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के ग्रुप-सी मुकाबले में भारत ने कजाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में रखा। भारत ने दोनों सेटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 (55-31, 55-21) से…

Ragwendra P Singh
June 27, 2026
2 min read
बैडमिंटन एशिया जूनियर: भारत ने कजाकिस्तान को 2-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

जापान के यात्सुशिरो में खेले गए बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के ग्रुप-सी मुकाबले में भारत ने कजाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में रखा। भारत ने दोनों सेटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 (55-31, 55-21) से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

भारत से दुर्गा ईशा कंद्रापु और कीर्ति मंचला की जोड़ी ने मुकाबले की बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने अलिसा कुलेशोवा और डायना नामेनोवा की जोड़ी को 11-5 से हराकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

पुनीत सुरेश और दीप्ति राज अदिति की जोड़ी को मुस्तफा मलिकझान और अलिसा कुलेशोवा के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 11-10 से रोमांचक जीत दर्ज कर कुल स्कोर 22-15 कर दिया। पहले सेट के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा और बढ़ा दिया।

साभार : गूगल

दूसरे सेट में भारत ने ऐसा प्रदर्शन किया कि किसी भी मुकाबले में कजाकिस्तान का कोई खिलाड़ी छह अंक से ज्यादा नहीं बना सका। भारतीय टीम ने लगातार शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ग्रुप-सी में भारत के साथ चीनी ताइपे, कजाकिस्तान और फिलीपींस शामिल हैं। अब भारत का अगला मुकाबला चीनी ताइपे से होगा, जो ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करेगा। इस मैच पर सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि विजेता टीम ग्रुप चैंपियन के रूप में नॉकआउट चरण में उतरेगी।

भारत पिछली बार इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफल रहा था। इस बार भी टीम स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मिश्रित टीम स्पर्धा रिले फॉर्मेट में खेली जा रही है, जिसमें 110 अंक तक पहुंचने वाली टीम मुकाबला जीतती है।

भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुआई तन्वी पत्री और अभिनव गर्ग कर रहे हैं। यह चैंपियनशिप 26 जून से 5 जुलाई तक जापान के यात्सुशिरो में आयोजित की जा रही है और भारतीय टीम शानदार शुरुआत के बाद खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।