द इंडियन व्यू

आजमगढ़ ने चार स्वर्ण जीत कायम किया दबदबा, लखनऊ के लिए ईशानी ने जीता स्वर्ण

लखनऊ। आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन चार स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। दूसरी ओर मेजबान लखनऊ के लिए ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। चौक…

Ragwendra P Singh
June 19, 2026
2 min read
आजमगढ़ ने चार स्वर्ण जीत कायम किया दबदबा, लखनऊ के लिए ईशानी ने जीता स्वर्ण

लखनऊ। आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन चार स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। दूसरी ओर मेजबान लखनऊ के लिए ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट की राज्य प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में विभिन्न जिलों से आए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और अतिथियों की सराहना प्राप्त की।

आज आजमगढ़ के लिए आरुष भारद्वाज, अबीर सिंह, युग श्रीवास्तव, दिव्यांश तिवारी ने स्वर्ण जीते जबकि गौतमबुद्ध नगर और बागपत ने दो- दो स्वर्ण जीते। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी (अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज) ने किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा, पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अनूप गुप्ता (एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा), स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।

इसस पूर्व पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह, महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (संयुक्त सचिव पेंचक सिलाट इंडिया) व लखनऊ जिला सचिव संतोष जायसवाल ने अतिथिगण का स्वागत किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पहले दिन के प्रमुख परिणाम

बालिका वर्ग में 9 वर्ष आयु वर्ग (33-35 किग्रा) में लखनऊ की ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तुंगल इवेंट में गौतम बुद्ध नगर की आल्या जैन ने स्वर्ण तथा वाराणसी की स्नेहा सरोज ने रजत पदक प्राप्त किया।

प्री-टीन बालक वर्ग में 32-34 किग्रा में मऊ के अखंड प्रताप राव, 36-38 किग्रा में आजमगढ़ के आरुष भारद्वाज, 38-40 किग्रा में बागपत के वीर तोमर, 40-42 किग्रा में बागपत के अयान चौहान (बागपत) और 48-50 किग्रा में आजमगढ़ के अबीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

माकन (सब-जूनियर) बालक 36-38 किग्रा वर्ग में आजमगढ़ के युग श्रीवास्तव जबकि जूनियर बालक वर्ग में 43-47 किग्रा भार वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के विहान कोहली और 51-55 किग्रा वर्ग में आजमगढ़ के दिव्यांश तिवारी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।