द इंडियन व्यू

14 हजार टेस्ट रन पूरे कर जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। शनिवार को रूट ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तानी कर रहे जो रूट अब टेस्ट…

Ragwendra P Singh
June 21, 2026
3 min read
14 हजार टेस्ट रन पूरे कर जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। शनिवार को रूट ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तानी कर रहे जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में 14 हजारी बन गए हैं।

वह दुनिया के सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं, जो इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिनके विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच रहे हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने जैसे ही लंदन के द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की चौथी पारी में दूसरा रन लिया, वैसे ही उनके टेस्ट रनों की संख्या 14000 हो गई। उनके अलावा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही 14000 रनों के पार जा सके हैं।

© Getty

मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 75 रन जो रूट ने बना लिए थे। इस तरह उनके रनों की संख्या 14073 है। सचिन तेंदुलकर ने 15921 रन टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को अब सिर्फ 1,848 रन चाहिए। इसी तरह की फॉर्म में वे रहते हैं तो अगले कुछ सालों में उस रिकॉर्ड को धराशायी कर सकते हैं।

जो रूट के औसत के हिसाब से देखें तो उन्होंने 14 साल में 14000 रन बनाए हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए अभी उन्हें दो साल का वक्त लग सकता है, क्योंकि अभी भी सचिन के रनों की संख्या रूट से 1800 से ज्यादा है। शतकों के लिहाज से देखें तो रूट अभी 10 शतक सचिन से पीछे हैं।

सचिन ने 51 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं, जबकि रूट अभी 41 शतक ही इस फॉर्मेट में जड़ सके हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने 51, जैक कैलिस ने 45 और रिकी पोंटिंग ने 41 शतक जड़े हैं।

जो रूट ने अब तक 165 मैचों की 302 पारियों में 26 बार नाबाद रहते हुए कुल 14073 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर इस फॉर्मेट में 262 है, जबकि औसत उनका टेस्ट क्रिकेट में 50.98 का है। रूट ने 41 शतक और 67 अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं, जबकि 15 बार वे शून्य पर भी आउट हुए हैं।

1509 चौके टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जड़े हैं। साथ ही 46 छक्के भी टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दर्ज हैं। सचिन ने 2000 से ज्यादा चौके टेस्ट क्रिकेट में जड़े हुए हैं। रूट से आगे कई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने उनसे ज्यादा चौके जड़े हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।