द इंडियन व्यू

कोकराझार में डूरंड कप का जोश, ट्रॉफियों के साथ टूर्नामेंट को मिला नया रंग

कोकराझार : 134वें इंडियनऑयल डूरंड कप की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का अनावरण असम के 'शांति नगरी' कोकराझार स्थित बोडोफा सांस्कृतिक परिसर में भव्य समारोह के साथ किया गया। यह अनावरण बोडोलैंड स्वायत्त क्षेत्र (बीटीआर) के पाँच…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
3 min read
कोकराझार में डूरंड कप का जोश, ट्रॉफियों के साथ टूर्नामेंट को मिला नया रंग

कोकराझार : 134वें इंडियनऑयल डूरंड कप की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का अनावरण असम के 'शांति नगरी' कोकराझार स्थित बोडोफा सांस्कृतिक परिसर में भव्य समारोह के साथ किया गया।

यह अनावरण बोडोलैंड स्वायत्त क्षेत्र (बीटीआर) के पाँच जिलों में दो दिवसीय ट्रॉफी टूर के बाद संपन्न हुआ, जो क्षेत्रीय फुटबॉल प्रेम का उत्सव बन गया।

इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं असम सरकार की खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गोरलोसा। उनके साथ उपस्थित थे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, मेजर जनरल राजेश अरुण मोगे, वीएसएम, उपाध्यक्ष डूरंड कप आयोजन समिति (डीसीओसी), तथा मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज, वीएसएम, सीओएस गजराज कोर, आदि।

इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व प्रसिद्ध फुटबॉलर दुर्गा बोरों भी मौजूद थे, जिन्होंने चर्चिल ब्रदर्स और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड जैसे डूरंड कप विजेता क्लबों के लिए खेला है।

नंदिता गोरलोसा ने इस अवसर पर कहा,"डूरंड कप के असम और कोकराझार जैसे शांतिप्रिय शहर में आने से बोडोलैंड के खिलाड़ियों को बड़ा अनुभव मिलेगा और आने वाले वर्षों में यह फुटबॉल के स्तर को ऊंचा उठाएगा।असम की दो टीमें इस बार डूरंड कप में हिस्सा ले रही हैं, और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में और भी टीमें हिस्सा लेंगी।

कोकराझार में खेल अब एक अहम हिस्सा बन चुका है और सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।बोडोलैंड में फुटबॉल के प्रति प्रेम गहरा है और डूरंड कप इस प्रेम को और बढ़ाएगा। मैं सभी को एक शानदार डूरंड कप की शुभकामनाएं देती हूं।"

मेजर जनरल राजेश अरुण मोगे, वीएसएम ने कहा, "कोकराझार लगातार तीसरे वर्ष डूरंड कप की मेज़बानी कर रहा है, जो इस जीवंत क्षेत्र के जुनून, मेहमाननवाज़ी और उत्साह का एक सशक्त प्रमाण है।

असम सरकार और बीटीसी द्वारा उठाए गए असाधारण प्रयासों के परिणामस्वरूप स्टेडियम खचाखच भरे रहे हैं, जो इस खेल के प्रति लोगों के प्रेम को दर्शाते हैं और इस विश्वास को और मज़बूती देते हैं कि फुटबॉल ने वास्तव में इस क्षेत्र के लोगों की धड़कन को छू लिया है।"

डूरंड कप की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियाँ – डूरंड कप (मूल पुरस्कार), शिमला ट्रॉफी (1904 में शिमला के निवासियों द्वारा प्रदान की गई) और प्रेसिडेंट्स कप (विजेता को स्थायी रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार) – 13 जुलाई को कोकराझार पहुंची थीं।ये ट्रॉफियाँ तमुलपुर हाई स्कूल, भेरगांव हाई स्कूल, 14 जुलाई को मुषालपुर हाई स्कूल और बिजिन जिला खेल संघ के मैदान जैसे कई संस्थानों में ले जाई गईं, जहां हजारों फुटबॉल प्रेमी छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया।

ट्रॉफी अनावरण के बाद, 134वें डूरंड कप का एक प्रेरणादायक प्रचार वीडियो प्रदर्शित किया गया और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेजर जनरल रोहिन बावा, वीएसएम, जीओसी, रेड हॉर्न्स डिवीजन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।समारोह के अंत में गोरलोसा ने ट्रॉफियों को टूर्नामेंट स्थल साई स्टेडियम की ओर रवाना किया, जहां उसी दिन लोकप्रिय और स्थानीय सीईएम कप का फाइनल मैच खेला गया।

कोकराझार में कुल सात मुकाबले, जिनमें एक क्वार्टरफाइनल शामिल है, खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 27 जुलाई को होगा। साई स्टेडियम में बोडोलैंड एफसी, असम की करबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी, इंडियन सुपर लीग की पंजाब एफसी और इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस बल एफटी के बीच मैच खेले जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।