द इंडियन व्यू

एआईसीएफ की नई पहल, पूरे देश में होंगे 10 फिडे ट्रेनर सेमिनार

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सेमिनार आयोजित करने का फैसला किया है। इसके तहत एआईसीएफ इस साल 10 और अगले साल जनवरी में एक फिडे ट्रेनिंग सेमिनार की मेजबानी करेगा। साभार : गूगल इन…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सेमिनार आयोजित करने का फैसला किया है। इसके तहत एआईसीएफ इस साल 10 और अगले साल जनवरी में एक फिडे ट्रेनिंग सेमिनार की मेजबानी करेगा।

साभार : गूगल

इन सेमिनार का उद्देश्य भारतीय शतरंज प्रशिक्षकों को सभी स्तरों की उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सशक्त बनाना है। इस सेमिनार की शुरुआत अगस्त में विजयवाड़ा में होगी और अंतिम सेमिनार जनवरी 2026 में रांची में होगा। देश के अन्य शहरों में भी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

टीआरजी (फिडे प्रशिक्षक आयोग) के अध्यक्ष सामी खादर ने कहा, पहली बार हम एक राष्ट्रीय महासंघ को एक ही कैलेंडर वर्ष में 10 फिडे ट्रेनर सेमिनार आयोजित करते हुए देख रहे हैं और 11वें सेमिनार का प्रस्ताव जनवरी के लिए पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है।

एआईसीएफ की यह उत्कृष्ट पहल शतरंज प्रशिक्षकों को विकसित करने और पूरे क्षेत्र में प्रशिक्षण मानकों को ऊंचा उठाने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आरबी रमेश, भारतीय टीम के मुख्य कोच एन श्रीनाथ, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अभिजीत कुंटे, ग्रैडमास्टर प्रवीण थिप्से और ग्रैंडमास्टर तेजस बाकरे जैसे शीर्ष भारतीय कोच ने इन सेमिनार में कोच के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।