भुवनेश्वर ऑल इंडिया बैडमिंटन में सोनाली सिंह को कांस्य, साल की दूसरी बड़ी उपलब्धि
लखनऊ। बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी की प्रशिक्षु सोनाली सिंह ने भुवनेश्वर (ओड़िशा) में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल में कांस्य पदक जीता। महिला युगल के सेमीफाइनल में…

लखनऊ। बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी की प्रशिक्षु सोनाली सिंह ने भुवनेश्वर (ओड़िशा) में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल में कांस्य पदक जीता।

महिला युगल के सेमीफाइनल में सोनाली सिंह और अमरूथा प्रथमेश की मजबूत जोड़ी को श्रेया बालाजी और दीपता एस.ने 17-21, 21-13, 15-21 से हराया।
इससे पहले सोनाली सिंह ने मई में हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था और यह सोनाली की इस साल दूसरी बड़ी उपलब्धि है। सोनाली सिंह ने इस सफलता पर खुशी जाते हुए कहा कि मै अपने कोच, अपनी जोडीदार, और बीबीडी यूपी बैड़मिंटन अकादमी के अटूट समर्थन के लिए आभारी हॅू।
यह जीत मुझे और अधिक हासिल करने की प्रेरणा देती है। इसी के साथ सोनाली को यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास, अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल (चेयरमैन प्रसार भारती), एवं सचिव डा.सुधर्मा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
