सुनील गावस्कर ने बताया लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार का टर्निंग पॉइंट
लॉर्ड्स टेस्ट की हार ने भारतीय प्लेयर्स सहित उनके फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया है। एक समय ऐसा लगने लगा था कि टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती है, मगर फिर मोहम्मद सिराज की किस्मत ने गच्चा दे दिया और भारत को 22 रनों से हार…

लॉर्ड्स टेस्ट की हार ने भारतीय प्लेयर्स सहित उनके फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया है। एक समय ऐसा लगने लगा था कि टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती है, मगर फिर मोहम्मद सिराज की किस्मत ने गच्चा दे दिया और भारत को 22 रनों से हार मिली।

भारत की तीसरे टेस्ट में हार के कई वजह है, दूसरी पारी में टॉप ऑर्डर का ना चलना...बल्लेबाजों द्वारा लूज शॉट्स खेलना...नीतीश कुमार रेड्डी जो बैटिंग ऑलराउंडर हैं उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के बाद भेजना वगैरा-वगैरा।
मगर भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उस विकेट की बात की है जिसने इस मैच को पूरी तरह पलट कर रख दिया। अगर वो विकेट गिरा ना होता तो शायद पहली पारी में टीम इंडिया कुछ रनों की बढ़त भी हासिल कर पाता।
यह विकेट है ऋषभ पंत का, जिन्होंने केएल राहुल का शतक पूरा कराने के प्रयास में रिस्की सिंगल लेने की कोशिश की और रन आउट हो गए। सुनील गावस्कर ने एक बातचीत के दौरान कहा, "यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। दोनों बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल रहे थे, उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। यह आग और बर्फ के मेल जैसा था।
राहुल पूरी तरह से शांत और सटीक थे, सोचे-समझे स्ट्रोक्स खेल रहे थे, जबकि ऋषभ पंत ने अपनी ताकत और जोरदार खेल दिखाया, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण पर वाकई दबाव बन गया।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक रोमांचक साझेदारी थी, और फिर, लंच से ठीक पहले के आखिरी घंटे में, रन-आउट ने सब कुछ बदल दिया।
हां, लंच के बाद हम 100 रन तक पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन ऐसा रन-आउट दिमाग में हमेशा के लिए रह जाता है। शायद इसीलिए, शतक के बाद, एक छोटी सी चूक हुई, एक शॉट जिससे राहुल आउट हो गए।
इसलिए बहुत कम समय में, भारत ने दो मजबूत बल्लेबाज खो दिए। अचानक, दो नए बल्लेबाजों को आकर नए सिरे से साझेदारी बनानी पड़ी और यह कभी आसान नहीं होता।"
जब ऋषभ पंत आउट हुए तो उनकी केएल राहुल के साथ 141 रनों की साझेदारी हो चुकी थी और वह 74 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इस साझेदारी के दम पर ही टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड के 387 के स्कोर के बराबर पहुंचने में कामयाब रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
