द इंडियन व्यू

सीआईएससीई लखनऊ साउथ ज़ोन कराटे टूर्नामेंट में सीएमएस के खिलाड़ियों का दबदबा

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल के खिलाड़ियों ने आयोजित सीआईएससीई लखनऊ साउथ ज़ोन कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 28 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट में क्षेत्रीय स्तर के कई…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
3 min read
सीआईएससीई लखनऊ साउथ ज़ोन कराटे टूर्नामेंट में सीएमएस के खिलाड़ियों का दबदबा

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल के खिलाड़ियों ने आयोजित सीआईएससीई लखनऊ साउथ ज़ोन कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 28 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

इस टूर्नामेंट में क्षेत्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया जिसमें स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन कानपुर में होने वाले आगामी सीआईएससीई रीजनल कराटे टूर्नामेंट के लिए कर लिया गया है।

सर्वांगीण विकास पब्लिक कॉलेज, खरिका तेलीबाग में आयोजित टूर्नामेंट में सीएमएस कानपुर रोड ने सर्वाधिक 16 स्वर्ण पदक जीते।

वहीं सीएमएस आरडीएसओ ने 10 स्वर्ण और सीएमएस राजेंद्र नगर नगर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव (कनौसी पार्षद) एवं विशिष्ट अतिथि जसपाल सिंह (सचिव, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी) ने पदक विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को जीवन का अभिन्न अंग बताया।

इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या उषा एवं निदेशक विवेक सिंह, स्कूल के कराटे प्रशिक्षक आशीष कुमार सहित समस्त स्टाफ ने आयोजन में सक्रिय योगदान किया।

टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार हैं

बालक अंडर-14 आयु वर्ग में

सीएमएस आरडीएसओ के आदित्य राज ने 25-30 किग्रा भार वर्ग में, सीएमएस कानपुर रोड के मेधांश ने 35-40 किग्रा में, सुशांत ने 40-45 किग्रा में, आरुष सिंह ने 45-50 किग्रा वर्ग में, नारायणदीप सिंह ने 50-55 किग्रा में और आकाश कश्यप ने 55-60 किग्रा भार वर्ग मे पहला स्थान हासिल किया।

बालक अंडर-17 आयु वर्ग में

सीएमएस राजेंद्र नगर के रणवीर बत्रा ने 35-40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीएमएस आरडीएसओ के आयुष पाल ने 40-45 किग्रा वर्ग में, गौरांश कुमार ने 45-50 किग्रा वर्ग में, सुप्रतीम सिंह ने 50-54 किग्रा वर्ग में, दिलजोत सिंह ने 66-70 किग्रा में पहला स्थान हासिल किया। सीएमएस कानपुर रोड के आरव कुमार 54-58 किग्रा वर्ग में और अभिमन्यु चतुर्वेदी 74-78 किग्रा भार वर्ग में पहले स्थान पर रहे।

बालक अंडर-19 आयु वर्ग में

सीएमएस कानपुर रोड के आतकिश श्रीवास्तव ने 35-40 किग्रा और तेजस खरे ने 40-45 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में

सीएमएस कानपुर रोड की यशस्वी सिंह ने 34-38 किग्रा वर्ग में, रिधिका तिवारी ने 38-42 किग्रा वर्ग में, सताक्षी शर्मा ने 42-46 किग्रा वर्ग में और आध्या चौहान ने 50 किग्रा से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। दूसरी ओर सीएमएस आरडीएसओ की आराध्या सिंह 24-26 किग्रा वर्ग में और सीएमस गोल्फ सिटी की अवनी 26-30 किग्रा वर्ग में अव्वल रही।

बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में

सीएमएसआरडीएसओ की आरना अग्रवाल ने 32 किग्रा भार वर्ग में, अभिश्री पाल ने 32-36 किग्रा में और सान्वी अग्रवाल ने 36-40 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर सीएमएस कानपुर रोड की आराध्या सिंह ने 48-52 किग्रा वर्ग में, आरना प्रजापति ने 52-56 किग्रा वर्ग में और आद्या शर्मा ने 60-64 किग्रावर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में

सीएमएस आरडीएसओ की ज्रयस्वी सिंह ने 48-52 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।