द इंडियन व्यू

सबालेंका ने मॉन्ट्रियल टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, यूएस ओपन की तैयारी के लिए आराम को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली : शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने नेशनल बैंक ओपन (मॉन्ट्रियल टूर्नामेंट) से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अमेरिकी ओपन के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार करने और अतिरिक्त आराम के…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
1 min read
सबालेंका ने मॉन्ट्रियल टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, यूएस ओपन की तैयारी के लिए आराम को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली : शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने नेशनल बैंक ओपन (मॉन्ट्रियल टूर्नामेंट) से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अमेरिकी ओपन के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार करने और अतिरिक्त आराम के लिए लिया है।

सबालेंका ने एक बयान में कहा, "मैं नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट सीज़न की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इस सीज़न में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह फैसला किया है कि मॉन्ट्रियल नहीं खेलना ही मेरे लिए सही रहेगा।"

गौरतलब है कि सबालेंका हाल ही में विंबलडन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, जहां उन्हें अमांडा अनीसीमोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

नेशनल बैंक ओपन 27 जुलाई से शुरू होगा, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि सबालेंका अगस्त की शुरुआत में सिनसिनाटी ओपन में वापसी करेंगी। यूएस ओपन की शुरुआत 24 अगस्त से होनी है, जिसे साबालेंका ने 2024 में पहली बार अपने नाम किया था।

इस टूर्नामेंट से 10वीं रैंकिंग की पाउला बडोसा ने भी चोट के कारण नाम वापस ले लिया है। सबालेंका और बडोसा की जगह कैटी मैकनेली और मोयूका उचिजिमा को मुख्य ड्रॉ में शामिल किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।