शुभमन गिल बनाम जोफ्रा आर्चर: लॉर्ड्स में कांटे की टक्कर के लिए तैयार
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से लॉर्ड्स में होगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से जीता था, तो वहीं भारत ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे मैच में 336 रनों से…

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से लॉर्ड्स में होगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से जीता था, तो वहीं भारत ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे मैच में 336 रनों से जीत हासिल करके दमदार वापसी की।

इन दोनों मैचों में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से कमाल करके दिखाया। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर का मानना है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे मैच में शुभमन गिल के लिए खतरा बन सकते हैं।
आर्चर के खिलाफ टेस्ट में गिल के आंकड़े अच्छे नहीं है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल जारी सीरीज के शुरुआती दो मैचों में ही तीन शतक लगा चुके हैं। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में दोहरा शतक भी ठोका है।
इंग्लैंड के गेंदबाज गिल को बड़ी मुश्किल से आउट कर पा रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों की चार पारियों में 146.25 के औसत से 585 रन बनाए हैं। ब्रॉड और बटलर ने आगामी टेस्ट में आर्चर के संभावित प्रभाव पर चर्चा की। ब्रॉड ने कहा, ''वह बस शानदार फॉर्म में थे।
ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें कुछ दिक्कत हो सकती है। उनसे कुछ गलत नहीं किया। शायद थोड़ा बदकिस्मत रहे। विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद से, वह नंबर चार पर आ गए हैं और शतक, एक बड़ा दोहरा शतक, एक बड़ा 150 रन बना चुके हैं - बस कमाल है। ऐसा लगता है कि उनकी कोई कमजोरी नहीं है।"
जोस बटलर ने कहा, ''मुझे लगता है कि जो गेंद पिच होने के बाद अंदर आती है और बोल्ड होते हैं, अब भी उसका विकल्प है। ज़ाहिर है, जोफ्रा आर्चर लॉर्ड्स में टीम में वापसी करेंगे, मुझे लगता है, ऐसा नहीं है कि मैं टीम चुन रहा हूं, लेकिन उन्होंने आईपीएल में शुभमन को बोल्ड किया था लेकिन इसके अलावा, वह एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
भारत तकनीकी रूप से कई बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करता है।'' जोफ्रा आर्चर को बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
आर्चर चार साल बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप में खेलने के लिए उतरेंगे। उन्होंने ससेक्स के लिए एक मैच खेला है। टेस्ट में गिल ने तीन पारियों में आर्चर का सामना किया है। जिसमें उन्होंने 18 रन बनाए हैं और दो बार शिकार हुए हैं। आर्चर की स्पीड भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकती है। वह मौजूदा समय में इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज में से एक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
