वेस्टइंडीज ने रचा शर्मनाक इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बनाया दूसरा सबसे कम स्कोर
जमैका : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबीना पार्क, जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज मात्र 27 रन पर ऑलआउट हो गई। यह…

जमैका : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबीना पार्क, जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज मात्र 27 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर है।
इससे पहले, टेस्ट क्रिकेट का सबसे कम स्कोर न्यूज़ीलैंड के नाम है, जिसने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 26 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज की पारी 14.3 ओवर में ही सिमट गई। जस्टिन ग्रेव्स 24 गेंदों में 11 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 204 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए यह मैच 176 रनों से जीत लिया।
टेस्ट क्रिकेट के न्यूनतम स्कोर (टॉप 5):
- न्यूज़ीलैंड – 26 रन बनाम इंग्लैंड, 1955
- वेस्टइंडीज – 27 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
- दक्षिण अफ्रीका – 30 रन बनाम इंग्लैंड, 1896
- दक्षिण अफ्रीका – 30 रन बनाम इंग्लैंड, 1924
- दक्षिण अफ्रीका – 35 रन बनाम इंग्लैंड, 1899
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
