विश्व कप में काबो वर्डे का जलवा, दो बार की चैंपियन उरुग्वे से ड्रॉ
फीफा वर्ल्ड कप में काबो वर्डे का शानदार सफर जारी है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम ने मियामी स्टेडियम में दो बार की चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले का अंत 2-2 की बराबरी पर किया। इससे पहले, काबो वर्डे ने…

फीफा वर्ल्ड कप में काबो वर्डे का शानदार सफर जारी है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम ने मियामी स्टेडियम में दो बार की चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले का अंत 2-2 की बराबरी पर किया। इससे पहले, काबो वर्डे ने स्पेन को भी अपने पहले मैच में ड्रॉ पर रोका था।
लगातार दूसरे ड्रॉ के साथ ही कोबो वर्डे ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा अंक भी अर्जित कर लिया है और टीम राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। मैच की शुरुआत से ही कोबो वर्डे का दबदबा देखने को मिला। टीम ने हर किसी को चौंकाते हुए मैच के 21वें मिनट में उरुग्वे के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई।
टेल्मो अर्कांजो की फ्री किक को केविन पिना ने शानदार गोल में तब्दील किया। यह काबो वर्डे का विश्व कप इतिहास का पहला गोल भी रहा। हालांकि, काबो वर्डे की इस बढ़त को उरुग्वे ने ज्यादा समय पर बरकरार नहीं रहने दिया और हाफ टाइम से पहले ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

उरुग्वे से मैच का पहला गोल मैक्सी अरुजो ने किया। रोड्रिगो बेंटानकुर का हेडर गोल पोस्ट से टकराने के बाद वापस आया, जिसे अरुजो ने शानदार शॉट के साथ गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में उरुग्वे ने मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए दूसरा गोल अगस्टिन कैनोबिओ ने किया।
मैनुअल उगार्ते द्वारा दिए गए क्रॉस पास पर मैक्सी अराउजो ने हेडर लगाया, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से बाहर जाती हुई दिख रही थी तभी अगस्टिन कैनोबिओ ने बॉल को रुख अपने शॉट से गोल पोस्ट की तरफ मोड़ दिया। इस गोल के बाद लग रहा था कि उरुग्वे इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी और टीम लगातार काबो वर्डे के डिफेंस पर दबाव बना रही थी।
मैच में खुद को पिछड़ते देख काबो वर्डे ने 57वें मिनट में अपने स्टार खिलाड़ी हेलियो वरेला को मैदान पर उतारा। वरेला ने मैदान पर आते ही अपना कमाल दिखाया और 60वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
उरुग्वे की ओर से ओलिवेरा पास देने के प्रयास में गेंद को सीधा वरेला को दे बैठे। इसके भरपूर फायदा वरेला ने उठाया और गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लगी और मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
