विराट कोहली को मिली फिटनेस क्लियरेंस, इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार किंग
स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था तो उसमें…

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था तो उसमें विराट कोहली का नाम था, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा हुआ था, जिसका मतलब था कि उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिलेगी।
इसी कड़ी में विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल पाएंगे। विराट कोहली सोमवार को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई पहुंचे थे, जहां उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना था।

आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान विराट को चोट लगी थी, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की ओडीआई सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इंग्लैंड के दौरे के लिए वे फिट घोषित किए गए हैं। एक बार फिर से किंग कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस उनके 100 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में देखना चाहते हैं।
एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो सीओई में उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया। इस दौरान स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम ने उनकी चोट की विस्तृत जांच की। इसके अलावा उनकी शारीरिक स्थिति का भी आकलन किया गया। कई तरह की जांच के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया।
इस तरह उनके इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है। विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान सीरीज में नंबर तीन पर ईशान किशन खेले थे। हालांकि, दूसरे मैच में नंबर तीन पर कप्तान खेले और तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने उस नंबर पर बल्लेबाजी की थी।
आपको याद ही होगा कि विराट कोहली सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, जबकि आईपीएल 2025 के बीच में टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने अलविदा कह दिया था।
इसके बाद तमाम रिपोर्ट्स आईं कि वे टेस्ट क्रिकेट में लौट सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट में विराट ने कहा है कि अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो चुका है। इससे साफ है कि विराट आगे भी सिर्फ वनडे क्रिकेट भारत के लिए खेलेंगे और संभावित तौर पर वह वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक्साइटिड हैं, जो उनका आखिरी टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
