वरुण आरोन बने सनराइजर्स हैदराबाद के नए बॉलिंग कोच, आईपीएल 2026 में नई भूमिका में दिखेंगे
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन लंदन के लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट में कमेंट्री कर रहे थे। उसी दौरान आईपीएल से उनके लिए एक गुड न्यूज सामने आई। @SunRisers आईपीएल के अगले सीजन में वे खेलते…

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन लंदन के लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट में कमेंट्री कर रहे थे। उसी दौरान आईपीएल से उनके लिए एक गुड न्यूज सामने आई।

आईपीएल के अगले सीजन में वे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन एक टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच नजर आएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के सीजन से पहले वरुण आरोन को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वरुण आरोन को लेकर हैदराबाद ने ये घोषणा ठीक उस समय की, जब वे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।
2016 के सीजन की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वरुण आरोन को लेकर जानकारी देते हुए कहा, "हमारे कोचिंग स्टाफ में एक जबरदस्त जुड़ाव हुआ है।
वरुण आरोन का हमारे नए बॉलिंग कोच के रूप में स्वागत है।" वरुण आरोन आईपीएल में 6 टीमों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनको कोचिंग स्टाफ में उस टीम ने शामिल किया है, जिसके लिए वे एक भी बार आईपीएल नहीं खेले।
वरुण आरोन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले हैं।
भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे इंटरनेशनल मैच भी वरुण आरोन ने खेले हैं। आईपीएल के इतिहास में वरुण आरोन ने कुल 52 मैच खेले, जिनकी 50 पारियों में उनको 44 विकेट मिले। उनका बेस्ट 16 रन देकर 3 विकेट था।
साल 2011 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था और आखिरी बार साल 2022 में वे आईपीएल खेलते हुए नजर आए थे। उस समय वे गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे और उनके सामने दिल्ली की टीम थी। वरुण आरोन का करियर चोट के कारण ज्यादा लंबा नहीं रहा। फिर चाहे बात आईपीएल की करें या इंटरनेशनल क्रिकेट की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
