द इंडियन व्यू

लॉर्ड्स टेस्ट : भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू, बुमराह और आर्चर की वापसी

लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दोनों टीमें इस मुकाबले में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। Getty Images भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बार…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
लॉर्ड्स टेस्ट : भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू, बुमराह और आर्चर की वापसी

लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दोनों टीमें इस मुकाबले में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं।

Getty Images

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिसके चलते प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ा है। इंग्लैंड टीम पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुकी थी। इंग्लैंड के खेमे में एक बदलाव है। मेजबान टीम ने जोश टंग को अंतिम एकादश से बाहर करते हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका दिया है।

आर्चर चार साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में भारत के ही खिलाफ खेला था। भारत ने भले ही सीरीज का दूसरा मैच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में खेला, इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने बुमराह की कमी खलने नहीं दी।

आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 10 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज को सात विकेट हाथ लगे। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवाया था।

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में 336 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया था। यहां बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने पहली जीत दर्ज की। यह एजबेस्टन के मैदान पर भारत की पहली टेस्ट जीत भी रही।

भारतीय प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।