द इंडियन व्यू

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, टंग बाहर

लंदन : भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जो 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। टीम में एक बदलाव किया गया है, जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, टंग बाहर

लंदन : भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जो 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। टीम में एक बदलाव किया गया है, जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करीब चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2021 में टेस्ट मैच खेला था। हाल ही में उन्होंने एजबेस्टन में इंग्लैंड के अभ्यास सत्र के दौरान नियमित रूप से गेंदबाज़ी की और वापसी के संकेत दिए थे।

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी उनके चयन को लेकर संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, “हम लॉर्ड्स पहुंचने के बाद इस पर फैसला लेंगे।” जब उनसे आर्चर की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “वो पूरी तरह फिट और खेलने के लिए तैयार हैं। बाकी गेंदबाज़ दो टेस्ट लगातार खेल चुके हैं, ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव लाज़मी है और आर्चर इस बदलाव का हिस्सा हो सकते हैं।”

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में लॉर्ड्स टेस्ट निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (लॉर्ड्स टेस्ट):

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।