द इंडियन व्यू

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

लंदन : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत आज क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुई, जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

लंदन : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत आज क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुई, जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

स्टोक्स ने टॉस के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। शुरुआत में पिच में थोड़ी मदद हो सकती है, लेकिन यह एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज़ रही है और हम पूरी तरह तैयार हैं। लॉर्ड्स में खेलना हर किसी को पसंद है।"

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वे पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं सुबह तक दुविधा में था कि क्या करना है। पहले गेंदबाजी करना बेहतर रहता, क्योंकि पहले सेशन में गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने पिछले मैच में योगदान दिया और वही हमारी बात हुई थी। मैं खुद को बल्लेबाज के तौर पर अच्छी स्थिति में महसूस कर रहा हूं।"

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में भारत ने बर्मिंघम में शानदार जीत दर्ज की थी। शुभमन गिल ने दो शतकीय पारियां खेलते हुए 269 और 161 रन बनाए थे। मोहम्मद सिराज ने एक पारी में 6 विकेट लिए थे, जबकि आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

अब बारी लॉर्ड्स की है, जहां भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 19 टेस्ट हुए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 12 और भारत ने सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। हालांकि भारत ने अपनी पिछली तीन लॉर्ड्स यात्राओं (2014, 2018, 2021) में दो जीत दर्ज की हैं।

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है – जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।