द इंडियन व्यू

लखनऊ की शिवानी और सौम्या भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम के संभावितों में

लखनऊ। लखनऊ की उभरती हुई हैंडबॉल खिलाड़ी शिवानी भारती और सौम्या श्रीवास्तव का चयन भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए कर लिया गया है। भारतीय टीम के संभावितों का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से भारतीय खेल…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
1 min read
लखनऊ की शिवानी और सौम्या भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम के संभावितों में

लखनऊ। लखनऊ की उभरती हुई हैंडबॉल खिलाड़ी शिवानी भारती और सौम्या श्रीवास्तव का चयन भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए कर लिया गया है।

भारतीय टीम के संभावितों का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), गांधी नगर, गुजरात में शुरू हो रहा है जिसमें देशभर से कुल 28 खिलाड़ी शामिल किए गए है।इस शिविर के माध्यम से चयनित टीम 20 से 29 अगस्त, 2025 तक ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में होने वाली 18वीं एशियन जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

शिवानी व सौम्या वर्तमान में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोच मो.तौहीद की निगरानी में नियमित अभ्यास कर रही है। दोनों खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।इन दोनों खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बधाई देते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

वहीं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका दास, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव अमित पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।