"रोहित-यशस्वी-ईशान में कौन करेगा ओपनिंग? इंग्लैंड दौरे से पहले गिल बोले- यह एक अच्छा सिरदर्द है"
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि हिटमैन का फ्यूचर वनडे क्रिकेट में अब कैसा है? अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित फ्लॉप रहे थे, लेकिन…

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि हिटमैन का फ्यूचर वनडे क्रिकेट में अब कैसा है? अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित फ्लॉप रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में 48 रनों की पारी उन्होंने खेली।
वहीं, तीसरे मैच में 79 रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह भी अच्छी लय में हैं। हालांकि, परेशानी इस बात की है कि ईशान किशन ने इस सीरीज में शतक जड़ा है और आखिरी में यशस्वी जायसवाल ने भी शतकीय पारी खेली। ऐसे में कप्तान, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द है कि वे इंग्लैंड किस-किस खिलाड़ी को लेकर जाएं।
भारत को अब अगले महीने वनडे सीरीज खेलनी है, जो जुलाई में इंग्लैंड में खेली जाएगी। इस सीरीज में पारी की शुरुआत कौन करेगा? इस पर कप्तान गिल ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। एक तरह से यह सवाल रोहित शर्मा से जुड़ा था, क्योंकि पहले मैच में उन्होंने गिल के साथ पारी की शुरुआत की थी और आखिरी दो मैचों में उनके साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल थे।

तीनों ही खिलाड़ी फॉर्म में दिखे और चौथे ईशान किशन हैं। विराट कोहली की वापसी होने की उम्मीद है। ऐसे में कौन टीम में होगा और कौन ओपनर होगा? ये बड़ा सिरदर्द है। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरा मतलब है, यह एक अच्छा सिरदर्द है कि सभी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और मुझे लगता है कि स्क्वॉड कल (रविवार) या अगले कुछ दिनों में अनाउंस हो जाएगा।
तो, हम स्क्वॉड देखेंगे और फिर हमारे पास बेस्ट XI होगी। मेरा मतलब है, हम देखेंगे कि सबकी फिटनेस कैसी है। अगर सब फिट हैं, जैसा मैंने कहा, तो हम देखेंगे कि टीम में कौन है और स्क्वॉड के आधार पर, हम बेस्ट XI बनाने की कोशिश करेंगे।"
तीसरे और अंतिम वनडे मैच में दमदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल की तारीफ भी कप्तान ने की, जिन्होंने अपनी पोजिशन को भी इस प्लेयर के लिए पिछले दो मैचों में कुर्बान किया। जायसवाल दूसरे मैच में जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन फिर भी कप्तान गिल ने उन्हें ओपनर के तौर पर मौका दिया।
यशस्वी ने रोहित के साथ 170 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए की और फिर शतक भी जड़ा। गिल ने कहा, "सच कहूं तो, हम सब जानते हैं कि वह एक जबरदस्त खिलाड़ी है और यह किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। अगर सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं, तो वह बदकिस्मत है जो कभी-कभी चूक जाता है और क्योंकि कोहली सीरीज में उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उसे मौका मिला; उसे कुछ गेम खेलने को मिले और उसने आज बहुत अच्छा खेला।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
