रेड्डी ने रचा इतिहास : 2002 के बाद पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन लंच तक दो विकेट झटके लिए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साभार : गूगल जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को…

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन लंच तक दो विकेट झटके लिए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन जब लगा कि दोनों सेट हो गए तो नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। साथ ही नीतीश रेड्डी ने अपने नाम एक एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है।
नीतीश कुमार रेड्डी 2002 के बाद इस तरह अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटकने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। 2002 के बाद अब तक दो भारतीय तेज गेंदबाजों ने पुरुष टेस्ट मैचों में पारी के अपने पहले ओवर में दो बार विकेट लेने का कारनामा किया हैं। इरफान पठान ने 2006 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
आज नीतीश कुमार रेड्डी ऐसा करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में बेन डकेट (23) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद रेड्डी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए इसी ओवर की आखिर गेंद पर जैक क्रॉली (18) को पंत के हाथों आउटकर भारत को एक ही ओवर में दोहरी सफलता दिलाई।
भोजनकाल तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 84 रन बना लिये है और जो रूट 24 और ऑली पोप 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन स्टोक्स ने कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में खेलते हुए घरेलू मैच में सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बेन डकेट (40 गेंद पर 23 रन) और जैक क्रॉली (43 गेंद पर 18 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले घंटे में 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाकर इंग्लैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई। मैदान की ढलान के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करते समय अभ्यस्त होने में कुछ समय लगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
