यूएस ओपन बैडमिंटन: तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ किया आगाज
फुलर्टन (अमेरिका) : विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के महिला एकल वर्ग में विजयी…

फुलर्टन (अमेरिका) : विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के महिला एकल वर्ग में विजयी शुरुआत की।
तन्वी शर्मा ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं देविका सिहाग ने पेरू की इनेस लूसिया कास्टिलो को सीधे गेमों में 21-14, 21-14 से पराजित किया।
पुरुष एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में उभरते शटलर रौनक चौहान ने पूर्व विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता एस. शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया।
टूर्नामेंट के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ी डी. सनीत को मात्र 30 मिनट में 21-14, 21-12 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
महिला एकल में रक्षिता श्री ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से हराया।
मिश्रित युगल वर्ग में भारत की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ध्रुव रावत और के. मनीषा ने इंडोनेशिया के विरावन इहसान आदम और सेरेना कानी को 21-15, 21-16 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 26 मिनट में अपने नाम किया।
भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट में भारत की चुनौती मजबूत हुई है और कई खिलाड़ी दूसरे दौर में पहुंचकर खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
