मेसी के दो गोल से अर्जेंटीना की जीत, ऑस्ट्रिया को हराकर नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
डलास : फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने प्रशंसकों का भरोसा कायम रखते हुए ऑस्ट्रिया को भारतीय समयानुसार मंगलवार को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर ली। कप्तान लियोनेल मेसी ने दोनों गोल दागकर टीम को जीत…

डलास : फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने प्रशंसकों का भरोसा कायम रखते हुए ऑस्ट्रिया को भारतीय समयानुसार मंगलवार को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर ली। कप्तान लियोनेल मेसी ने दोनों गोल दागकर टीम को जीत दिलाई और एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी अहमियत साबित की।
मैच से पहले ही डलास शहर अर्जेंटीना के रंग में रंग गया था। हजारों समर्थकों ने पारंपरिक बांदेराजो आयोजन में हिस्सा लेकर शहर को नीले-सफेद रंग में सजा दिया था। मुकाबले के दिन भी स्टेडियम में अर्जेंटीना समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मुकाबले की शुरुआत में अर्जेंटीना को बड़ा मौका मिला जब वीडियो समीक्षा के बाद टीम को पेनाल्टी दी गई। हालांकि मेसी इस अवसर को गोल में नहीं बदल सके और उनका शॉट बाहर चला गया। यह विश्व कप 2022 में पोलैंड के खिलाफ चूकी पेनाल्टी के बाद देश के लिए उनकी पहली पेनाल्टी चूक रही।
इसके बाद ऑस्ट्रिया ने कुछ समय तक अर्जेंटीना पर दबाव बनाया और मुकाबले को संतुलित बनाए रखा। लेकिन 39वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त मिल गई। थियागो आल्मादा ने फाकुंडो मेडिना के पास को चतुराई से छोड़ दिया और गेंद मेसी तक पहुंची। मेसी ने संतुलित अंदाज में गेंद को गोल में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में ऑस्ट्रिया ने वापसी की कोशिश की और एक खतरनाक अवसर बनाया, लेकिन गोलरक्षक एमिलियानो मार्टिनेज़ ने शानदार बचाव किया।
अर्जेंटीना को बढ़त बढ़ाने के कई मौके मिले लेकिन अंतिम क्षणों तक दूसरा गोल नहीं आया। अतिरिक्त समय में ऑस्ट्रिया की रक्षापंक्ति गेंद को साफ नहीं कर सकी और मेसी ने मौके का फायदा उठाते हुए नजदीक से दूसरा गोल कर मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने नॉकआउट चरण में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया और डलास पहुंचे हजारों समर्थकों को यादगार जीत का जश्न मनाने कामौका दिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
