द इंडियन व्यू

मुंबई इंडियंस का टी20 दबदबा : 13वां खिताब जीतकर बनी वर्ल्ड क्रिकेट की बेताज बादशाह

मुंबई इंडियंस आईपीएल की ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है। टीम ने मेजर क्रिकेट लीग के रूप में अपना 13वां टी20 खिताब जीता। 2023 के बाद मुंबई इस टूर्नामेंट में एक बार फिर कब्जा माने में कामयाब रही।…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
मुंबई इंडियंस का टी20 दबदबा : 13वां खिताब जीतकर बनी वर्ल्ड क्रिकेट की बेताज बादशाह

मुंबई इंडियंस आईपीएल की ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है। टीम ने मेजर क्रिकेट लीग के रूप में अपना 13वां टी20 खिताब जीता। 2023 के बाद मुंबई इस टूर्नामेंट में एक बार फिर कब्जा माने में कामयाब रही।

@MLCricket

पिछले सात महीने में उनके टी20 ट्रॉफी की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी ने 2025 में SA20, WPL और अब MLC के रूप में तीसरा खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस जहां अब तक वर्ल्ड वाइड 13 टी20 खिताब जीत चुकी है, वहीं अन्य कोई फ्रेंचाइजी दहाई के आंकड़े तक को नहीं छू पाई है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के तूफानी अर्धशतक से 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बोर्ड पर लगाए। डी कॉक ने 77 रनों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा कोई MI का बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम 5 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। रचिन रवींद्र ने 70 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 48 रन बनाए, मगर दोनों ही बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला पाए।

वॉशिंगटन फ्रीडम आखिरी ओवर में 12 रन नहीं बना सकी जबकि क्रीज पर कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और ग्लेन फिलिप्स थे। उन्हें इस मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस का टी20 ट्रॉफी जीतने का करवां 2011 चैंपियंस लीग टी20 के रूप में शुरू हुआ था। टीम ने सबसे अधिक 5 बार आईपीएल का खिताब उठाया है, वहीं 2-2 बार CLT20, WPL और MLC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।