द इंडियन व्यू

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बाहर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। इंग्लैंड की पुरुष टीम ने गुरुवार से लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। साभार…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बाहर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। इंग्लैंड की पुरुष टीम ने गुरुवार से लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।

साभार : गूगल

टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी हुई है। जोफ्रा आर्चर को जोश टंग की जगह टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार से शुरू होगा।

आर्चर लंबे समय तक कोहनी और पीठ की चोटों से उबरने के बाद टेस्ट में वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था।

सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट की जीत के बाद मेजबान टीम को एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में 336 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे भारत ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने परिवार में इमरजेंसी के कारण एजबेस्टन में हुए दूसरे मैच से नाम वापिस ले लिया था। लेकिन तीसरे मैच में वह चयन के लिए उपलब्ध थे और उन्हें अंतिम-11 में मौका दिया गया।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नॉटिंघमशर के जोश टंग की जगह लेंगे। फरवरी 2021 के बाद से यह आर्चर का पहला टेस्ट मैच होगा। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही अहमदाबाद में खेला था।’’

दायें हाथ का यह तेज गेंदबाज पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं था। उन्हें पिछले सप्ताह इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था।

आर्चर पिछले कई वर्षों से अपनी गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी से संबंधित चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच चार साल पहले अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 2019 और 2021 के बीच खेले गए 13 टेस्ट मैचों में 31.04 की औसत से 42 विकेट लिए, जिसमें 2019 एशेज में 20.27 की औसत से 20 विकेट शामिल हैं।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।