द इंडियन व्यू

भारतीय महिलाओं का दबदबा जारी : इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को जीता। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला बुधवार 16 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
2 min read
भारतीय महिलाओं का दबदबा जारी : इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को जीता। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला बुधवार 16 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की।

@ICC

भारतीय महिलाओं ने 4 विकेट से इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज के पहले मैच में दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी तो ज्यादा नहीं चली, लेकिन बल्ले से उन्होंने भारत को मैच जिताने में पूरी मदद की और वे प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी।

हालांकि, शुरुआत टीम की अच्छी नहीं रही, क्योंकि 20 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे। इसके बाद कुछ साझेदारियां हुईं और टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 258 रनों तक पहुंच गई। 92 गेंदों में 83 रनों की पारी सोफिया डंकली ने खेली, जबकि 53 रन डेविडसन रिचर्ड्स ने बनाए। 41 रन कप्तान के बल्ले से आए।

भारत के लिए 2-2 विकेट क्रांति गौड और स्नेह राणा को मिले, जबकि एक-एक सफलता अमनजोत कौर और श्री चरणी को मिली। जब टीम इंडिया 259 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत अच्छी मिली, जिसका नतीजा यह हुआ कि हर कोई योगदान देता चला गया और टीम ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर 4 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।

64 गेंदों में 62 रन दीप्ति शर्मा ने बनाए, जबकि 48 रनों की पारी जेमिमा रॉड्रिग्स ने खेली। 36 रन प्रतिका रावल ने बनाए और स्मृति मंधाना ने 28 रनों की पारी खेली। 27 रन हरलीन देओल के बल्ले से आए और 20 रन अमनजोत कौर ने बनाए। अब दूसरा मैच लंदन के लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।