द इंडियन व्यू

भारतीय धाविका याराजी की हुई एसीएल सर्जरी, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली : भारतीय एथलेटिक्स की स्टार और 100 मीटर हर्डल्स की एशियाई चैम्पियन ज्योति याराजी ने अपने दाएं घुटने में एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (एसीएल) की चोट के चलते सर्जरी करवाई है। इस बात की पुष्टि खुद याराजी ने रविवार…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
भारतीय धाविका याराजी की हुई एसीएल सर्जरी, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली : भारतीय एथलेटिक्स की स्टार और 100 मीटर हर्डल्स की एशियाई चैम्पियन ज्योति याराजी ने अपने दाएं घुटने में एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (एसीएल) की चोट के चलते सर्जरी करवाई है। इस बात की पुष्टि खुद याराजी ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए की।

याराजी को यह चोट एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान लगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "मैं यह बताते हुए खुश हूं कि शुक्रवार को मैंने डॉ. दिनशॉ परडीवाला के साथ सफलतापूर्वक अपने दाएं घुटने की एसीएल सर्जरी करवाई।"

उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं, क्योंकि यह चोट मुझे उस चीज़ से दूर कर रही है जिसे मैं सबसे ज़्यादा पसंद करती हूं।”

गौरतलब है कि याराजी ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 12.96 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्वतः क्वालिफाई करने वाले 12.73 सेकंड के समय से पीछे रह गई थीं, फिर भी वह रैंकिंग के आधार पर क्वालिफिकेशन की दौड़ में बनी हुई थीं।

फिलहाल वह रैंकिंग कोटा के तहत पात्र एथलीटों में 12वें स्थान पर थीं और 24 अगस्त की समयसीमा से पहले उन्हें और स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी स्थिति बनाए रखनी थी। लेकिन अब चोट और सर्जरी के कारण उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा लेना संदिग्ध माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।