बोटाफोगो छोड़कर नॉटिंघम फॉरेस्ट में शामिल हुए जैर कुन्हा
रियो डी जेनेरियो : ब्राजीलियन क्लब बोटाफोगो ने पुष्टि की है कि उसके सेंट्रल डिफेंडर जैर कुन्हा इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब नॉटिंघम फॉरेस्ट में शामिल हो गए हैं। यह ट्रांसफर डील लगभग 12 मिलियन यूरो में पूरी हुई है। 20…

रियो डी जेनेरियो : ब्राजीलियन क्लब बोटाफोगो ने पुष्टि की है कि उसके सेंट्रल डिफेंडर जैर कुन्हा इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब नॉटिंघम फॉरेस्ट में शामिल हो गए हैं। यह ट्रांसफर डील लगभग 12 मिलियन यूरो में पूरी हुई है।
20 वर्षीय जैर, जो 2028 तक बोटाफोगो से अनुबंधित थे, अब नॉटिंघम फॉरेस्ट के साथ जून 2030 तक का अनुबंध कर चुके हैं। बोटाफोगो ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया, "हम डिफेंडर को हमारे क्लब के लिए उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत के लिए धन्यवाद देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"
जैर ने फरवरी में सैंटोस से बोटाफोगो में शामिल होने के बाद क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में कुल 22 मैच खेले। वह ब्राज़ील की अंडर-20 राष्ट्रीय टीम के सदस्य भी हैं।
गौरतलब है कि जैर इस हफ्ते नॉटिंघम फॉरेस्ट से जुड़ने वाले बोटाफोगो के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्लब ने स्ट्राइकर इगोर जीसस को 11.5 मिलियन यूरो की रिपोर्टेड फीस पर साइन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
