बेन डकेट को आउट करने के बाद मनाई आक्रामक खुशी, मोहम्मद सिराज पर लगा जुर्माना
नई दिल्ली : भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज पर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन आचार संहिता उल्लंघन के चलते आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। यह घटना तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की…

नई दिल्ली : भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज पर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन आचार संहिता उल्लंघन के चलते आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। यह घटना तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में घटी, जब सिराज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट को आउट करने के बाद उनके पास जाकर अत्यधिक आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाया।
आईसीसी के अनुसार सिराज ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए निर्धारित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया, जो किसी बल्लेबाज़ के आउट होने पर ऐसे शब्द, इशारे या व्यवहार के उपयोग से संबंधित है, जिससे अपमान महसूस हो या आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो।
मैच के ऑन-फील्ड अंपायर्स पॉल राइफल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर अहसान रज़ा और चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने सिराज के खिलाफ यह आरोप तय किया। सिराज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सजा भी मान ली है।
इसके अलावा मोहम्मद सिराज को उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह पिछले 24 महीनों में उनका दूसरा डिमेरिट पॉइंट है। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट (दूसरा टेस्ट) में पहली बार डिमेरिट पॉइंट मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
