बुमराह का लॉर्ड्स में पंजा, लेकिन जश्न नहीं-"अब 21-22 का नहीं रहा"
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में एक बार फिर पंजा खोला। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने के बाद बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते…

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में एक बार फिर पंजा खोला। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने के बाद बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते एजबेस्टन में आराम मिला था।

तीसरे मैच में जब उनकी वापसी हुई तो लॉर्ड्स में अपना जादू बिखेरते हुए उन्होंने एक बार फिर पंजा खोला। इस 5 विकेट हॉल के साथ उनका नाम लॉर्ड्स के ओनर्स बोर्ड पर लिखा जाएगा। हालांकि बुमराह ने लॉर्ड्स में अपने 5 विकेट हॉल का जश्न नहीं मनाया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने ऐसा किया।
भारत इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब बुमराह से पूछा गया कि उन्होंने लॉर्ड्स में 5 विकेट हॉल लेने के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया तो भारीतय गेंदबाज ने जवाब में कहा कि वह थक गए थे और वह अब 21-22 साल के खिलाड़ी नहीं है जो इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उछलते फिरे।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने वहां जश्न नहीं मनाया क्योंकि मैं थका हुआ था। मैं 21-22 साल का नहीं हूं कि उछल-कूद करूं। मैं बस अपने मार्क पर वापस जाकर फिर से गेंदबाजी करना चाहता था।" बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और जो रूट के रूप में बड़े विकेट चटकाए।
इसके अलावा उन्होंने क्रिस वोक्स व जोफ्रा आर्चर को पवेलियन का रास्ता दिखा टेस्ट करियर का 15वां 5 विकेट हॉल लिया। यह पहला मौका था जब ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वह पंजा खोलने में कामयाब रहे। इस उपलब्धि पर बुमराह ने कहा, “ऑनर्स बोर्ड में शामिल होना अच्छी बात है।
अपने बेटे को इसके बारे में बताना अच्छा रहेगा।” बता दें, इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक के दम पर 387 रन बोर्ड पर लगाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने भी इसके जवाब में 3 विकेट पर 145 रन बनाए। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर हैं, वहीं उनका साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं। भारत मेजबानों से 242 रन पीछे है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
