द इंडियन व्यू

बशीर की इंजरी से इंग्लैंड परेशान, चौथे टेस्ट में खेलना अनिश्चित

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड चिंतित है। बशीर चौथे दिन के खेल से पहले अभ्यास के दौरान चौथी और पांचवीं अंगुली पर भारी पट्टियां बंधे हुए थे, लेकिन यह…

Ragwendra P Singh
July 13, 2025
2 min read
बशीर की इंजरी से इंग्लैंड परेशान, चौथे टेस्ट में खेलना अनिश्चित

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड चिंतित है। बशीर चौथे दिन के खेल से पहले अभ्यास के दौरान चौथी और पांचवीं अंगुली पर भारी पट्टियां बंधे हुए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह बल्लेबाजी के लिए फिट होंगे या नहीं।

@ICC

चौथे दिन सुबह इंग्लैंड से जारी बयान में बताया गया, “अपनी बाईं अंगुली की चोट के बाद, शोएब बशीर पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह इस टेस्ट की चौथी पारी में गेंदबाजी करेंगे। तीसरी पारी में वह बल्लेबाजी करेंगे या नहीं, इस पर फैसला समय आने पर होगा।

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट में उनकी भागीदारी का आकलन मैच के अंत में किया जाएगा।” बशीर को यह चोट रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी करते समय उस समय लगी जब जडेजा ने एक शक्तिशाली ड्राइव सीधे उनकी तरफ मारा। तकनीकी रूप से कॉट एंड बोल्ड का मौका होने के बावजूद बशीर के हाथ पर जोरदार चोट लगी।

https://twitter.com/ICC/status/1944346878356656235

इसके बाद उनका ओवर जो रूट ने ओवर पूरा किया। केएल राहुल ने लॉर्ड्स में शतक लगाया, जिससे भारत तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के पहली पारी के 387 रनों की बराबरी करने में सफल रहा।

रविंद्र जडेजा लगातार तीसरा अर्धशतक बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर लेग साइड में ग्लांस करने की कोशिश में विकेट के पीछे लपके गये।

आकाश दीप (सात) को मैदानी अंपायर द्वारा दिए गए दो एलबीडब्ल्यू फैसलों को डीआरएस की मदद से पलटने में सफल रहे लेकिन एक छक्का लगाने के बाद वह आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर (23) ने अंत में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फाइन लेग पर हैरी ब्रुक को कैच दे बैठे जिससे भारत की पारी समाप्त हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।