द इंडियन व्यू

फॉर्मूला वन की वापसी के लिए बनेगा कार्यबल, खेलमंत्री मनसुख मांडविया का ऐलान

भारत में फार्मूला वन की वापसी की प्रक्रिया को तेज करने की कवायद में खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत में इस रेस की मेजबानी की चुनौतियां और फायदों के आकलन के लिये जल्दी ही एक कार्यबल का गठन किया जायेगा।…

Ragwendra P Singh
June 20, 2026
2 min read
फॉर्मूला वन की वापसी के लिए बनेगा कार्यबल, खेलमंत्री मनसुख मांडविया का ऐलान

भारत में फार्मूला वन की वापसी की प्रक्रिया को तेज करने की कवायद में खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत में इस रेस की मेजबानी की चुनौतियां और फायदों के आकलन के लिये जल्दी ही एक कार्यबल का गठन किया जायेगा।

चुनिंदा मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल ही में फार्मूला वन के अधिकारियों, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के मालिकों, अडानी समूह, भारतीय मोटर स्पोटर्स क्लब महासंघ के प्रतिनिधियों, युवा रेसर और मोटर स्पोटर्स प्रशंसकों समेत सभी हितधारकों से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया।

मांडविया ने कहा,‘‘ इस बैठक के बाद तय किया गया कि मंत्रालय चार या पांच सदस्यीय कार्यबल का गठन करेगा जो भारत में मोटर स्पोटर्स के इकोसिस्टम का विस्तृत आकलन करेगा और इसके विकास की चुनौतियों की भी समीक्षा करेगा।’’

साभार : गूगल

उन्होंने कहा,‘‘ कार्यबल यह समीक्षा करेगा कि भारत में एफवन की मेजबानी से अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, पर्यटन और निवेश संबंधी क्या लाभ होंगे। इसके अलावा प्रमुख प्राथमिकताओं, बुनियादी ढांचे की जरूरतों और संचालनात्मक जरूरतों की भी समीक्षा करके अपने सुझाव खेल मंत्रालय को देगा।’’

कार्यबल में एफएमएससीआई, खेल मंत्रालय, प्रदेश सरकार (उत्तर प्रदेश) और बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के मालिकों के प्रतिनिधि होंगे। खेल मंत्रालय ने कोई समय सीमा तय नहीं की है लेकिन यह कहा कि इसे जल्दी से जल्दी पूरा किया जायेगा। कार्यबल को रिपोर्ट जमा करने के लिये तीन महीने का समय दिया जायेगा।

मांडविया ने कहा,‘‘ हमारा लक्ष्य 2028 में भारत में फार्मूला वन रेस की वापसी है। इसके लिये अगले साल जरूरी रूपरेखा बनाई जायेगी। क्षेत्रीय और जमीनी स्तर के मोटर स्पोर्ट केंद्रों को बढावा दिया जायेगा।’’ भारत में 2011 से 2013 तक एफवन रेस हुई थी जिसके बाद कर संबंधी दिक्कतों और आर्थिक कारणों से इसे हटा दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।