फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप एच में शीर्ष स्थान हासिल किया
ग्वाडलाहारा : स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एच के अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार तड़के उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। इस हार के साथ मार्सेलो बिएल्सा की टीम…

ग्वाडलाहारा : स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एच के अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार तड़के उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। इस हार के साथ मार्सेलो बिएल्सा की टीम उरुग्वे का विश्व कप अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया, जबकि केप वर्डे ने भी अंतिम-32 में जगह बना ली।
स्पेन के लिए मैच का एकमात्र गोल एलेक्स बाएना ने पहले हाफ के 42वें मिनट में किया। मार्कोस ल्योरेंटे के क्रॉस पर बाएना ने गेंद को नियंत्रित कर शॉट लगाया, जिसे उरुग्वे के अनुभवी गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा रोकने में असफल रहे और गेंद उनके हाथों से निकलकर गोल में चली गई।
मैच की शुरुआत में स्पेन को बढ़त लेने का मौका मिला था, लेकिन मिकेल ओयारजाबाल का प्रयास उरुग्वे की रक्षा पंक्ति ने विफल कर दिया। दूसरी ओर उरुग्वे भी आक्रामक दिखा, लेकिन डार्विन नुनेज़ और रोड्रिगो बेंटांकुर अपने अवसरों का फायदा नहीं उठा सके।
हाफ टाइम के बाद मुस्लेरा की जगह सर्जियो रोशेट को मैदान पर उतारा गया। इसके बावजूद उरुग्वे बराबरी का गोल नहीं कर सका। स्पेन के दानी ओल्मो और फेरान टोरेस ने बढ़त दोगुनी करने के मौके बनाए, लेकिन एक प्रयास क्रॉसबार से टकरा गया।
इंजरी टाइम में उरुग्वे की मुश्किलें और बढ़ गईं जब अगस्टिन कानोब्बियो को पाउ कुबार्सी पर खतरनाक टैकल के कारण सीधा लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद स्पेन ने आसानी से मैच समाप्त किया।
इस जीत के साथ स्पेन ग्रुप एच में शीर्ष पर रहा और अब 2 जुलाई को ग्रुप जे की उपविजेता टीम से अंतिम-32 का मुकाबला खेलेगा। फिलहाल ग्रुप जे में ऑस्ट्रिया दूसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर, केप वर्डे और सऊदी अरब के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त होने से केप वर्डे दूसरे स्थान पर रहते हुए पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंच गया।
संक्षिप्त स्कोर
स्पेन 1-0 उरुग्वे
गोल: एलेक्स बाएना (42')
लाल कार्ड: अगस्टिन कानोब्बियो (उरुग्वे, इंजरी टाइम)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
