द इंडियन व्यू

फीफा रैंकिंग में भारत को बड़ा झटका, 6 स्थान गिरकर 133वें पायदान पर पहुंची भारतीय टीम

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को जारी हुई ताज़ा फीफा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 133वें स्थान पर पहुंच गया है। यह भारत की पिछले लगभग एक दशक में सबसे निचली…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
फीफा रैंकिंग में भारत को बड़ा झटका, 6 स्थान गिरकर 133वें पायदान पर पहुंची भारतीय टीम

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को जारी हुई ताज़ा फीफा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 133वें स्थान पर पहुंच गया है। यह भारत की पिछले लगभग एक दशक में सबसे निचली रैंकिंग है। इससे पहले भारत दिसंबर 2016 में 135वें स्थान पर था।

2023 के अंत तक भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ट्रॉफियां जीती थीं और टॉप 100 में जगह बना ली थी। लेकिन उसके बाद से प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। पहले 2023 एएफसी एशियन कप के ग्रुप स्टेज से बाहर होना, फिर 2026 फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स से भी जल्दी बाहर हो जाना टीम के गिरते ग्राफ का हिस्सा बना।

इगोर स्टिमैक की जगह मैनोलो मार्केज़ को हेड कोच नियुक्त किया गया, लेकिन कोचिंग बदलाव का भी कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ा। भारत पिछले 16 महीनों से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं जीत पाया है। हाल ही में हांगकांग से 0-1 की हार के साथ एएफसी एशियन कप 2027 क्वालिफायर्स के तीसरे राउंड से बाहर हुआ और इसी के साथ मार्केज़ ने भी कोच पद से इस्तीफा दे दिया।

भारत की यह 6 स्थानों की गिरावट, इस बार की वैश्विक रैंकिंग में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। भारत के साथ चीनी ताइपे, केमैन द्वीप, सेंट किट्स और नेविस, अल साल्वाडोर और स्लोवाकिया ने भी इतनी ही गिरावट दर्ज की है। कांगो, मालदीव, हैती और जमैका वे चार देश हैं जिनकी रैंकिंग भारत से भी ज्यादा, 7 स्थान गिरी है। भारत के लिए यह रैंकिंग न सिर्फ एक चेतावनी है, बल्कि आने वाले समय में रणनीति, कोचिंग और खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़े फैसलों की ज़रूरत की ओर भी इशारा करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।