द इंडियन व्यू

गुकेश की गैरहाजिरी में प्रज्ञानंद बने भारतीय उम्मीद, विदित-एरिगेसी भी मैदान में

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद लास वेगास फ्री स्टाइल शतरंज में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। विश्व विजेता डी गुकेश इस प्रतियोगिता में नहीं होंगे क्योंकि उन्हें एक महीने के अंदर ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य टू्र्नामेंट में…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
गुकेश की गैरहाजिरी में प्रज्ञानंद बने भारतीय उम्मीद, विदित-एरिगेसी भी मैदान में

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद लास वेगास फ्री स्टाइल शतरंज में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। विश्व विजेता डी गुकेश इस प्रतियोगिता में नहीं होंगे क्योंकि उन्हें एक महीने के अंदर ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य टू्र्नामेंट में हिस्सा लेना है। प्रज्ञानंद को 16 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।

साभार : गूगल

अर्जुन एरिगेसी और विदित गुजराती दूसरे पूल में साथ होंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।

प्रत्येक ग्रुप में आठ खिलाड़ी हैं और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचेंगे जबकि इसके बाद निचले स्थान पर रहने वाले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। प्रज्ञानंद अपने अभियान का आगाज उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ करेंगे।

कार्लसन अपने शुरुआती दौर में पहले चरण के विजेता जर्मनी के विन्सेंट कीमर से भिड़ेंगे। अमेरिका के हैंस नीमन फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में पहली बार भाग लेंगे और पहली बाजी में एरिगेसी के सामने होंगे।

गुजराती का सामना अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा। पहली बार एक महिला खिलाड़ी कजाखस्तान की बिबिसारा असाऊबुयेवा को विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए टीम में शामिल किया गया है।

फ्रीस्टाइल शतरंज 'फिशर रैंडम शतरंज' या 'शतरंज 960' का एक नया नाम है जिसमें खेल के आगाज में मोहरों की स्थिति बेतरतीब ढंग से बदल जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।