नेमार की वापसी से गदगद ब्राजील, मार्टिनेली बोले- पहले से ज्यादा प्रेरित हैं स्टार फॉरवर्ड
विंगर गैब्रियल मार्टिनेली ने मंगलवार को कहा कि नेमार पूरी तरह तैयार और प्रेरित हैं और वह स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राजील के अंतिम विश्व कप ग्रुप सी मुकाबले में टीम में वापसी के लिए उत्सुक हैं। गैब्रियल मार्टिनेली ने कहा है…

विंगर गैब्रियल मार्टिनेली ने मंगलवार को कहा कि नेमार पूरी तरह तैयार और प्रेरित हैं और वह स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राजील के अंतिम विश्व कप ग्रुप सी मुकाबले में टीम में वापसी के लिए उत्सुक हैं।
गैब्रियल मार्टिनेली ने कहा है कि नेमार ने ब्राजील टीम के साथ ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है और वह पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार और बेहद प्रेरित हैं। नेमार पिछले मई से काफ (पिंडली) की चोट के कारण बाहर थे लेकिन अब उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास दोबारा शुरू कर दिया है।
मार्टिनेली ने कहा, “वह बहुत उच्च स्तर पर हैं और खेलने के लिए उत्सुक हैं। हर कोई उनकी गुणवत्ता जानता है। हम देख सकते हैं कि वह कितने प्रेरित हैं और हमें खुशी है कि वह इस तरह की प्रतिबद्धता और इच्छा दिखा रहे हैं।”

ब्राज़ील के मैनेजर कार्लो एनसिलोटी ने पहले ही पुष्टि की है कि नेमार को गुरुवार को मियामी में होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा, हालांकि उनके शुरुआती एकादश में खेलने की संभावना कम है और वह संभवतः बेंच से शुरुआत करेंगे।
सैंटोस एफशी के फॉरवर्ड ने ब्राजील के लिए 128 मैचों में 79 गोल किए हैं और वह देश के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। वे अक्टूबर 2023 में एसीएल चोट के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। नेमार ने पहले संकेत दिया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का अंतिम विश्व कप हो सकता है।
ब्राजील वर्तमान में ग्रुप सी में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है और गोल अंतर के आधार पर मोरक्को से आगे है। टीम का लक्ष्य ग्रुप टॉपर बनकर नॉकआउट चरण में प्रवेश करना है ताकि यात्रा और तैयारी से जुड़ी लॉजिस्टिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। टीम का मानना है कि मियामी में जीत दर्ज कर ग्रुप में पहला स्थान हासिल करना बेहतर होगा, क्योंकि इससे उन्हें बेहतर सुविधाएं और कम यात्रा जैसी रणनीतिक बढ़त मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
