पीएसजी से मिली हार के बाद लुका मोड्रिक ने रियल मैड्रिड को कहा अलविदा
ईस्ट रदरफोर्ड : फीफा क्लब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के हाथों 0-4 की करारी हार रियल मैड्रिड के दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिक के लिए विदाई का पल साबित हुई। यह मैच रियल मैड्रिड के लिए मोड्रिक का…

ईस्ट रदरफोर्ड : फीफा क्लब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के हाथों 0-4 की करारी हार रियल मैड्रिड के दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिक के लिए विदाई का पल साबित हुई। यह मैच रियल मैड्रिड के लिए मोड्रिक का आखिरी मुकाबला था।
39 वर्षीय क्रोएशियाई स्टार मोड्रिक ने 2012 में रियल मैड्रिड का दामन थामा था और इसके बाद क्लब के साथ उन्होंने 28 प्रमुख खिताब अपने नाम किए। इनमें छह यूएफा चैंपियंस लीग, चार ला लीगा और दो कोपा डेल रे खिताब शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ मोड्रिक रियल मैड्रिड के इतिहास में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मोड्रिक न सिर्फ क्लब के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं, बल्कि रियल मैड्रिड के लिए सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। पीएसजी के खिलाफ अपने आखिरी मैच में मोड्रिक 63वें मिनट में जूड बेलिंघम की जगह मैदान पर उतरे।
उनके इस फैसले से एक युग का अंत हुआ है, जिसमें उन्होंने रियल मैड्रिड को यूरोप और दुनिया की फुटबॉल में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
