पीएसजी ने रियल मैड्रिड को हराकर फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बनाई जगह, चेल्सी से होगी टक्कर
ईस्ट रदरफोर्ड : फेबियन रूइज के दो गोल और उस्मान डेम्बेले के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रियल मैड्रिड को 4-0 से हराकर फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल…

ईस्ट रदरफोर्ड : फेबियन रूइज के दो गोल और उस्मान डेम्बेले के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रियल मैड्रिड को 4-0 से हराकर फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में पीएसजी का सामना रविवार को इंग्लिश क्लब चेल्सी से होगा।
मैच की शुरुआत से ही पीएसजी ने आक्रामक रवैया अपनाया और सिर्फ 24 मिनट में ही 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। यह मुकाबला खास इसलिए भी रहा क्योंकि यह पहली बार था जब किलियन एम्बाप्पे अपने पूर्व क्लब पीएसजी के खिलाफ खेले। हालांकि, पीएसजी की मजबूत रक्षापंक्ति ने उन्हें गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
मैच 6वें मिनट में उस्मान डेम्बेले ने राउल एसेन्सियो से गेंद छीनकर फेबियन रूइज को शानदार पास दिया, जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया।
9वें मिनट में एंटोनियो रुडिगर की गलती का फायदा उठाकर डेम्बेले ने खुद गोल दागा और पीएसजी को 2-0 की बढ़त दिलाई।
24वें मिनट में हाकिमी और डेम्बेले की बेहतरीन समझबूझ के बाद रूइज ने अपना दूसरा गोल किया।
87वें मिनट में गोंसालो रामोस ने गोल करके पीएसजी की जीत पर मुहर लगा दी।
पीएसजी के गोलकीपर जानलुइगी डोनारूमा ने किलियन एम्बाप्पे के शुरुआती शॉट को रोकते हुए कुल दो बचाव किए। पीएसजी ने टूर्नामेंट के छह में से पांच मैचों में क्लीन शीट रखते हुए अपने डिफेंस की मजबूती साबित की है।
रियल मैड्रिड की ओर से ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड चोट के कारण टीम में शामिल नहीं थे। एम्बाप्पे को इस मुकाबले में शुरुआती एकादश में जगह मिली, लेकिन वे प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
अब पीएसजी की नजरें रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां वे पहली बार क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, चेल्सी 2021 में यह खिताब जीत चुकी है और एक बार फिर विजेता बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
