द इंडियन व्यू

पहलवान दिव्या काकरान ने तोड़ा शादी का बंधन, कहा - अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं

सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के अलग होने की खबर के बाद, अब अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने भी अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी फीलिंग्स शेयर की…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
पहलवान दिव्या काकरान ने तोड़ा शादी का बंधन, कहा - अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं

सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के अलग होने की खबर के बाद, अब अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने भी अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी फीलिंग्स शेयर की और इसे अपने जीवन का सबसे कठिन अध्याय बताया।

Divya Kakran (@divya_kakran68)

अर्जुन पुरस्कार विजेता दिव्या काकरण ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह उनके जीवन के सबसे भावनात्मक रूप से कठिन अध्यायों में से एक रहा है।

उन्होंने लिखा, "इसमें बहुत दर्द, चिंतन और त्याग करना पड़ा,जिनके बारे में उन्हें पता नहीं था।" उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए कुछ ऐसा है जिसे आसानी से साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन अपने समर्थकों के सहयोग के कारण उन्होंने इसे साझा करना ज़रूरी समझा। दिव्या ने कहा कि अब धीरे-धीरे अब ठीक हो रहा है।

Divya Kakran (@divya_kakran68)

उन्होंने स्वीकार किया कि जीवन कभी-कभी ऐसा मोड़ ले लेता है जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं होती। वह अभी भी खुद को स्थिर करने की कोशिश कर रही हैं, साथ ही ऐसे तरीकों से आगे बढ़ रही हैं जिनकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। दिव्या ने अपने माता-पिता और परिवार को उनके हर फैसले में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

दिव्या काकरान एक जानी-मानी पहलवान हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका यह व्यक्तिगत फैसला उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। फिलहाल दिव्या काकरान नोएडा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत है।

दिव्या काकरन के पिता सूरज पहलवान ने भी दोनों की तलाक की पुष्टि की। उन्होंने तुलसीदास द्वारा लिखी रामचरित मानस की पंक्ति को व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया। जिसमें लिखा था, "विधि का विधान, श्री राम का विवाह और राज्याभिषेक दोनों शुभ मुहूर्त देखकर किया गया।

फिर भी न वैवाहिक जीवन सफल हुआ, न ही राज्याभिषेक और जब मुनि वशिष्ठ से इसका जवाब मांगा गया तो उन्होंने साफ कह दिया, सुनहु भरत भावी प्रबल, बिलखि ककेहूं मुनिनाथ, लाभ हानि, जीवन मरण, यश अपयश विधि हाथ। अर्थात जो विधि ने निर्धारित किया है वह होकर रहेगा। न राम के जीवन को बदला जा सका और न ही कृष्ण के।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।