न्यूजीलैंड की तीन दिग्गजों का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त, खिलाड़ियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर दी भावुक विदाई
नई दिल्ली : इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 से गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही टीम को हार मिली, उनकी दिग्गज खिलाड़ियों सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहुहू का…

नई दिल्ली : इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 से गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही टीम को हार मिली, उनकी दिग्गज खिलाड़ियों सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहुहू का अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया। इन तीनों को खिलाड़ियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर विदाई दी।
तीनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि जून-जुलाई 2026 में होने वाला महिला टी20 विश्वकप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
मैच के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने तीनों दिग्गजों की विदाई पर कहा कि `बेट्स, डिवाइन और तहुहू के जाने के बारे में बात करें तो शायद यही सबसे दुखद बात है। तीन दिग्गज खिलाड़ी हमारे माहौल और महिला क्रिकेट से विदा ले रही हैं। इस टीम के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'
केर ने कहा कि `मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैं एक युवा खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड महिला टीम में आई थी, तो वे तीनों वहां मौजूद थीं। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और टीम में मेरा स्वागत किया। इस सफर के दौरान, मुझे उनके साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। मैं बहुत आभारी महसूस करती हूं कि मुझे उन तीनों के साथ ड्रेसिंग रूम में इतना लंबा समय बिताने का मौका मिला।'
न्यूजीलैंड की 36 वर्षीय सोफी डिवाइन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड के लिए कुल 317 मुकाबले (159 वनडे और 158 टी20) खेले। इस दौरान उन्होंने वनडे में 4279 रन और टी20 में 3817 रन बनाए। इसके साथ-साथ उन्होंने दोनों प्रारुप में मिलाकर कुल 241 विकेट भी चटकाए।
कीवी टीम की अहम तेज गेंदबाज रहीं ली ताहूहू ने कुल 207 मैचों (103 वनडे और 104 टी20) में टीम का प्रतिनिधित्व किया और 225 विकेट चटकाए। वहीं, सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 184 वनडे और 186 टी20 मैच खेले। इस दौरान वनडे में 5982 रन और टी20 में 4758 बनाए हैं।
महिला टी20 विश्वकप 2026 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में एक विकेट पर 164 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
