नवनीत-दीपिका के डबल धमाके से भारत फाइनल में, चिली को 6-0 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 के सेमीफाइनल में शनिवार को चिली को एकतरफा मैच में 6-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। भारत…

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 के सेमीफाइनल में शनिवार को चिली को एकतरफा मैच में 6-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई।
भारत की इस शानदार जीत में नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल दागे, जबकि नेहा और ऋतुजा दादासो पिसाल ने एक-एक गोल किया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कप्तान सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत फाइनल में अमेरिका और मेज़बान न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा। भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और छठे मिनट में मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए बढ़त हासिल की। नवनीत कौर ने सटीक शॉट लगाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

13वें मिनट में कप्तान सलीमा टेटे ने बाएं फ्लैंक से शानदार मूव बनाते हुए गेंद नवनीत तक पहुंचाई और उन्होंने अपना दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद दीपिका ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए 14वें और 18वें मिनट में गोल दागे और भारत ने पहले हाफ में ही 4-0 की मजबूत बढ़त बनाई।
दीपिका के इन दो गोलों के साथ टूर्नामेंट में उनके कुल गोलों की संख्या छह हो गई और वह शीर्ष गोल स्कोरर बन गईं। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा। नेहा ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 5-0 किया।
ऋतुजा दादासो पिसाल ने 39वें मिनट में ओपन प्ले से शानदार रिवर्स हिट लगाकर भारत का छठा गोल दाग दिया। अंतिम क्वार्टर में चिली ने कुछ मौके बनाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने बेहतरीन बचाव करते हुए विपक्षी टीम को कोई गोल नहीं करने दिया। भारत ने अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा और 6-0 की बड़ी जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
