द इंडियन व्यू

डब्ल्यूटीसी 2025-27 : इंग्लैंड के 2 अंक कटे, जानें पॉइंट्स टेबल का नया समीकरण

बुधवार 16 जुलाई को आईसीसी ने इंग्लैंड के खाते में से डब्ल्यूटीसी के 2 अंक काट लिए। इसका नुकसान इंग्लैंड को पॉइंट्स टेबल में उठाना पड़ा, क्योंकि टीम को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ गया है। साभार : गूगल लॉर्ड्स में भारत के…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
डब्ल्यूटीसी 2025-27 : इंग्लैंड के 2 अंक कटे, जानें पॉइंट्स टेबल का नया समीकरण

बुधवार 16 जुलाई को आईसीसी ने इंग्लैंड के खाते में से डब्ल्यूटीसी के 2 अंक काट लिए। इसका नुकसान इंग्लैंड को पॉइंट्स टेबल में उठाना पड़ा, क्योंकि टीम को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ गया है।

साभार : गूगल

लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड की टीम के दो डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स काटे गए हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इंग्लैंड ने यह मैच 22 रन के करीबी अंतर से जीता था।

आईसीसी फाइन के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इंग्लैंड के खाते में पॉइंट्स 24 से घटकर 22 हो गए हैं। इस कारण उसका जीत प्रतिशत (पीसीटी) 66.67 प्रतिशत से घटकर 61.11 प्रतिशत हो गया है। श्रीलंका को इसका फायदा मिला, जिसका प्रतिशत 66.67 है और वह इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच जीतकर 100 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर है, जबकि भारत का जीत प्रतिशत 33.33 है और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

बांग्लादेश की टीम पांचवें पायदान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 16.670 है। हालांकि, टीम ने कोई मैच नहीं जीता है, बल्कि उनका एक मैच ड्रॉ रहा था, जिसके लिए आपको चार पॉइंट्स मिलते हैं। वेस्टइंडीज की टीम इस पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है, जिसका खाता नहीं खुला है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दो अन्य टीमें पॉइंट्स टेबल में अभी कहीं नहीं हैं, क्योंकि दोनों ने अभी तक इस नए चक्र में एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। पाकिस्तान का तो हाल फिलहाल में कोई टेस्ट मैच ही शेड्यूल नहीं है।

साभार : गूगल

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।