द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : 15 टीमें कन्फर्म, इटली ने रचा इतिहास

इटली व नीदरलैंड्स का नाम कन्फर्म होने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 में से 15 टीमों का नाम साफ हो गया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए इन दोनों टीमों को टी20 वर्ल्ड कप का…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read

इटली व नीदरलैंड्स का नाम कन्फर्म होने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 में से 15 टीमों का नाम साफ हो गया है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए इन दोनों टीमों को टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिला। नीदरलैंड्स पहले भी इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा बन चुकी है, इटली ने वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान किया है।

साभार : गूगल

इटली ने पहली बार किसी भी स्टेज के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है, ऐसे में होस्ट नेशन होने के नाते इन दोनों टीमों को डायरेक्ट टिकट मिला है।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप की टॉप-7 टीमों ने भी डायरेक्ट क्वालीफाई किया है, जिसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज भी है।

आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को आईसीसी टी20 रैंकिंग के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिला है। इन 12 टीमों को तो बिना क्वालीफायर मैच खेले टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया है, बची 8 टीमों को अपने-अपने रीजन के क्वालीफायर्स खेलकर टूर्नामेंट में शामिल होना था।

https://twitter.com/ICC/status/1943900883823018322

कनाडा अमेरिका क्वालीफायर्स जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल करने वाली 13वीं टीम बनी और इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए टॉप-20 टीमों में अपनी जगह बनाई। बची 5 में से 2 टीमें अफ्रीका क्वालीफायर से तो 3 टीमें एशिया और ईएपी क्वालीफायर के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (क्वालीफाई टीमें) : अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, इटली, नीदरलैंड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।