टी20 में 2026 का जलवा: ईशान किशन सबसे आगे, टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल
2026 का आधा साल खत्म होने को है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल जैसी टी20 लीग्स इस दौरान खूब चर्चाओं में रही। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एक भारतीय है, जो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नहीं है। इन 5…

2026 का आधा साल खत्म होने को है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल जैसी टी20 लीग्स इस दौरान खूब चर्चाओं में रही। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एक भारतीय है, जो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नहीं है।
इन 5 बल्लेबाजों में 1-1 ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बल्लेबाज हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट पर नजर डालें तो, कुल 3 भारतीय यहां मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी तो यहां भी नहीं हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल टी20 सिर्फ आईपीएल के रूप में ही खेला है। जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा था, वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज है।

उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मौका मिलेगा। वहीं भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है। वैभव का चयन एशियन गेम्स में भी हुआ है। ऐसे में उनके पास इस लिस्ट में खुद को आगे ले जाने के कई मौके होंगे।
2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले पायदान पर हैं। जी हां, इस साल उनके बल्ले से अभी तक सबसे अधिक 1135 रन निकले हैं, जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। ईशान किशन ने आईपीएल 2026 में खेले 15 मैचों में 600 से अधिक रन बनाए थे।
वहीं अभिषेक शर्मा 935 रनों के साथ 7वें तो संजू सैमसन 849 रनों के साथ 10वें नंबर पर हैं। संजू सैमसन 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में दो यादगार पारियां खेली थी।
टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट पर नजर डालें तो, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श दूसरे, न्यूजीलैंड के फिन एलन तीसरे, साउथ अफ्रीका के रायन रिकल्टन चौथे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पांचवें पायदान पर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं। जी हां, उन्होंने इस साल टी20 में संजू सैमसन से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
2026 में अभी तक सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
ईशान किशन- 1135
मिचेल मार्श- 1128
फिन एलन- 1072
रायन रिकल्टन- 1004
साहिबजादा फरहान- 991
मेंडिस- 958
अभिषेक शर्मा- 935
बाबर आजम- 886
एडन मारक्रम- 872
संजू सैमसन- 849
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
