द इंडियन व्यू

ज्योति याराजी की दमदार वापसी, एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक किया हासिल

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 100 मीटर बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी ने चोट की वजह से लगभग एक वर्ष तक मैदान से दूर रहने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन…

Ragwendra P Singh
June 24, 2026
1 min read
ज्योति याराजी की दमदार वापसी, एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक किया हासिल

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 100 मीटर बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी ने चोट की वजह से लगभग एक वर्ष तक मैदान से दूर रहने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर शानदार वापसी की।

पिछले वर्ष जुलाई में एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी कराने वाली ज्योति ने हीट रेस में 13.14 सेकंड का समय निकाला। यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 13.34 सेकंड के क्वालीफिकेशन मानक से बेहतर रहा।

साभार : गूगल

ज्योति दोनों पैरों पर टेप लगाकर दौड़ीं और चोट से वापसी के बावजूद प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ज्योति ने 2022 एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था। उनके नाम 100 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.78 सेकंड का है, जिसे उन्होंने 2023 में स्थापित किया था। उन्हें पिछले वर्ष जून में अभ्यास के दौरान गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से दूर रहना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।