द इंडियन व्यू

जापान ओपन से बाहर हुए लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली : भारतीय शटलरों का जापान ओपन में संघर्ष जारी रहा, जहां लक्ष्य सेन और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। विश्व…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
2 min read
जापान ओपन से बाहर हुए लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली : भारतीय शटलरों का जापान ओपन में संघर्ष जारी रहा, जहां लक्ष्य सेन और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।

विश्व नंबर 18 लक्ष्य सेन का अस्थिर प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिला। उन्हें जापान के कोडाई नराोका के खिलाफ 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे चले इस पुरुष एकल मुकाबले में 23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी पहले राउंड में चीन के वांग झेंग शिंग को 21-11, 21-18 से हराकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह उस लय को बरकरार नहीं रख सके।

वहीं पुरुष युगल में सात्विक और चिराग को चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी लियांग वेई कांग और वांग चांग से 22-24, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला पूर्व विश्व नंबर 1 जोड़ियों के बीच हुआ था। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता लियांग और वांग ने इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी के खिलाफ अपने आमने-सामने के रिकॉर्ड को 7-2 कर लिया।

भारतीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत के बाद पहला गेम 18-14 की बढ़त के साथ अपने पक्ष में लाने की कोशिश की, लेकिन निर्णायक क्षणों में चूक के चलते वह गेम हार गए। दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने स्मैश और डिफेंस में हुई भारतीय गलतियों का पूरा फायदा उठाते हुए सात्विक-चिराग को लगातार चौथी बार हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।