द इंडियन व्यू

जापान ओपन : भारतीय शटलरों का शानदार प्रदर्शन, सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन जीते

जापान ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सीधे गेम में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई, लक्ष्य सेन पुरुष एकल के अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। पुरुष युगल में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
जापान ओपन : भारतीय शटलरों का शानदार प्रदर्शन, सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन जीते

जापान ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सीधे गेम में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई, लक्ष्य सेन पुरुष एकल के अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। पुरुष युगल में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग ने कांग मिन ह्युक और किम डोंग जू की कोरियाई जोड़ी को 42 मिनट में 21-18, 21-10 से हराया।

साभार : गूगल

इस भारतीय जोड़ी को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा और कोरिया के खिलाड़ियों में पहले गेम में उनके सामने कड़ी चुनौती पेश की। सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में शुरू से दबदबा बना कर रखा और आसानी से अगले दौर में जगह बनाई।

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चीन के वांग झेंग जिंग को 21-11, 21-18 से हराया। विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने पहले गेम में पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और 11-2 की बढ़त बनाई और बिना किसी परेशानी के गेम जीता।

दूसरे गेम में जिंग ने चुनौती पेश की, लेकिन लक्ष्य ने शुरुआती लय का फायदा उठाते हुए बढ़त बनाए रखी और सीधे गेम में मैच जीत लिया। उनका सामना जापान के सातवें वरीय खिलाड़ी कोडाई नाराओका से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।