द इंडियन व्यू

सोहेल खान बने वर्ल्ड पैडल लीग टीम 'खान टाइगर्स' के मालिक

मुंबई : अभिनेता सोहेल खान को पैडल खेल काफी पसंद है। यह शुरुआत में उनके लिए सिर्फ अपने बच्चों के साथ समय बिताने और मस्ती करने का एक तरीका था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके दिल में बस गया। अब यह उनका सिर्फ शौक ही नहीं, बल्कि एक…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
3 min read
सोहेल खान बने वर्ल्ड पैडल लीग टीम 'खान टाइगर्स' के मालिक

मुंबई : अभिनेता सोहेल खान को पैडल खेल काफी पसंद है। यह शुरुआत में उनके लिए सिर्फ अपने बच्चों के साथ समय बिताने और मस्ती करने का एक तरीका था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके दिल में बस गया।

अब यह उनका सिर्फ शौक ही नहीं, बल्कि एक जुनून बन गया है। सोहेल खान ने पैडल खेल की ओर एक कदम आगे बढ़ाया है। वह वर्ल्ड पैडल लीग (WPL) के तीसरे सीजन में खान टाइगर्स नाम की एक टीम के मालिक बन गए हैं। WPL की शुरुआत टेनिस के मशहूर खिलाड़ी महेश भूपति ने की थी।

इस साल इसका आयोजन 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में होगा। इस बार की लीग में कुल 6 टीमें होंगी। इनमें दुनिया के 36 बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोहेल खान ने कहा, कोई भी खेल खेलना ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का एक अच्छा तरीका है। इससे अनुशासन बना रहता है, शरीर स्वस्थ होता है, और बुरी आदतों व ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनी रहती है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मैं हमेशा से खेलों से जुड़ा रहा हूं।

बचपन में मुझे स्क्वैश खेलना बहुत पसंद था, जिससे मैं फिट और फोकस्ड रहता था। मुझे खुशी है कि मेरे बच्चे भी इसी सोच के हैं और खेलों में एक्टिव रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पैडल खेल के बारे में अपने बच्चों से पता चला, उन्हें यह खेल बहुत पसंद है और वे इसे अक्सर खेलते हैं।

उन्होंने कहा, अब हम सब मिलकर पैडल खेलते हैं और इसका मजा लेते हैं। पैडल मेरे जैसे किसी भी इंसान के लिए एकदम सही खेल है; यह नया है, तेज है, सीखने में बेहद आसान है, मजेदार है, और एक सोशल गेम है। WPL से जुड़ने के बारे में सोहेल खान ने कहा, मुझे इस खेल से बहुत प्यार है, इसलिए वर्ल्ड पैडल लीग से जुड़ना मुझे सहज और सही फैसला लगा।

भारत में पैडल की बढ़ती लोकप्रियता बहुत रोमांचक है, और यह अच्छा समय है कि मैं भी इसका हिस्सा बनूं और इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद करूं। मुझे हमेशा से खेल और मनोरंजन का एक साथ आना पसंद रहा है। डब्ल्यूपीएल जोश से भरा और रोमांचक होता है। मैं इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हमारी टीम खान टाइगर्स दहाड़ने के लिए तैयार है, और आने वाला सीजन जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।